पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के महुवा चौक में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बंद कैंटीन के अंदर युवक की लाश रस्सी से झूलती मिली। मृतक की पहचान भरत कुमार पिता प्रहलाद राम, उम्र 20 वर्ष, निवासी हैदर नगर जिला पलामू (झारखंड) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, भरत महुवा चौक में कैंटीन चलाता था, जो पिछले कुछ दिनों से बंद था। शनिवार को लोगों ने अंदर से दुर्गंध आने पर दरवाजा खोलकर देखा तो युवक की लाश नारियल की रस्सी से झूलती मिली।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।





