तेज रफ्तार हाईवा का कहर: लेलूंगा से घरघोड़ा सड़क पर 4 गाय और 4 बकरियां कुचली गईं, सभी की मौके पर मौत!

रायगढ़ जिला में एक तेज रफ्तार हाईवा के ड्राइवर ने 4 गाय और 4 बकरी को कुचल दिया। इस हादसे में सभी मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवा के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, सोहनपुर गांव के रहने वाले 60 साल केbमहेश्वर यादव खेती-किसानी का काम करता है। उन्होंने अपने घर मेंbगाय और बकरियां पाल रखी हैं। रविवार सुबह हर दिन की तरह वह अपने मवेशियों गाय, बैल और बकरियों को चराने के लिए गोड़ा की ओर ले गया था। शाम करीब 5 बजे जब वह उन्हें चराकर वापस घर लौट रहा था।सोहनपुर मेन रोड के पास पहुंचा, तभी लैलूंगा से घरघोड़ा की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार हाईवा ने मवेशियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 गाय और 4 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।

 आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया पुलिस ने धारा 325 BNS के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया