छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छाल से घरघोड़ा जाने वाले रास्ते में कई गड्ढे हैं। देउरमार के पास इन गड्ढों की वजह से लगातार दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। कई बार इस सड़क को बनाने की मांग की गई, लेकिन सड़क नहीं बन पाने से ग्रामीण खुद ही फावड़ा लेकर गड्ढों को भरने लगे।
मंगलवार को देउरमार गांव के करीब 10-12 ग्रामीण हाथों में फावड़ा लेकर पहुंचे और मिट्टी, छोटे पत्थरों से रोड के गड्डो को भर दिया। उनका कहना है कि इस रोड में इतने बड़े गड्ढे हैं कि ट्रक और ट्रेलर ड्राइवर जब उसे देख नहीं पाते तो गाड़ियां पलट जाती है। कई बार यहां दुर्घटनाएं भी हो चुकी है।
इतना ही नहीं गांव के लोगों को भी इन गड्ढों की वजह से परेशानियां झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यह क्षेत्र हाथी प्रभावित क्षेत्र है और इस रास्ते से भारी वाहनों की लगातार आवाजाही लगा रहता है। ऐसे में दुर्घटनाएं न हो सोचकर ग्रामीणों ने गड्ढों को मिट्टी से भर दिया है।





