धौराभांठा से घरघोड़ा की ओर आ रही धान से लोड माजदा वाहन जब्त, जाने तमनार तहसीलदार ऋचा सिंह ने क्या कहा…

तमनार तहसीलदार ऋचा सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने सोमवार की रात करीब 7.30 बजे धौराभांठा से घरघोड़ा की ओर आ रही धान से लोड माजदा वाहन को ग्राम बासनपाली के समीप रोककर जांच किया तो उसमें भी वैध दस्तावेज नहीं प्रस्तुत नहीं किया गया। संभावना जताया हा रहा है कि रवि सीजन के धान को क्रय कर स्टोरेज करने का प्रयास किया जा रहा था। 100 बोरी धान से लोड उक्त माजदा वाहन को जब्त कर थाने के सुपुर्दगी में रखा गया है।

जांच के दौरान ग्राम बासनपाली के पास धान लोड एक माजदा मीली थी, वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया है। जिसके कारण धान को अवैध मानकर जब्त किया गया है।-ऋचा सिंह, तहसीलदार तमनार