छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान में 60 लाख सदस्य बनाए हैं। छत्तीसगढ़ में रहने वाली ढाई करोड़ से ज्यादा की आबादी में अब 60 लाख लोग भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। खास बात यह है कि लोकसभा के चुनाव में 61 लाख के आसपास वोट पूरे छत्तीसगढ़ से कांग्रेस को मिले थे। अब भाजपा लगभग इसी के आस-पास अपनी पार्टी के सदस्य बना चुकी है।शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी नीति नबीन पहुंचे।60 लाख सदस्य पूरे होने की खुशी में गुब्बारे उड़ाकर नेताओं ने एक दूसरे को बधाई दी।नितिन नबीन ने कहा- भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के ने जिस अपेक्षाव विश्वास के साथ प्रदेश भाजपा के लिए सदस्यता का जो लक्ष्य तय किया था। छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने उसे अर्जित किया और संगठन महापर्व को नई संजीवनी देने और नए सदस्यों व कार्यकताओं को जोड़ने का कार्य किया है, जो स्वागत योग्य है।
इन 60 लाख लोगों को सदस्य बनाकर अब भाजपा अपने संगठन में अलग-अलग पदों पर चुनाव कर रहा है। प्रदेश प्रभारी ने कहा-संगठन पर्व की अगली कड़ी के रूप में अब बूथ से लेकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर संगठन चुनाव प्रारंभ हुए हैं। बूथ कमेटियों के गठन के बाद अब मंडल, जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा और फिर प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा।अब यह प्रक्रिया चल रही है और भाजपा ने जिस तरह संगठन-रचना को पहले भी खड़ा किया है, उसी तरह अब भी पूरी नई टीम संरचना में आए, उसी के मद्देनजर शनिवार को संगठन कार्यशाला रखी गई।
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर से लिखा गया-हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा की सदस्यता संख्या अपने लक्ष्य 60 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। निश्चित ही यह प्रदेश भाजपा संगठन के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि और गौरवान्वित करने वाला क्षण है।चप्पा-चप्पा भाजपा ।





