ट्रेन की चपेट में आने से युवक की गई जान

 

रायगढ़-शनिवार की सुबह जामगांव रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला। सूचना क्षेत्र में तेजी से तरह फैल गई और भीड़ जमा हो गई। वहीं युवक की पहचान जामगांव निवासी ज्योति शर्मा के रूप में हुई। मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की है। मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता 5 साल से परिवार से अलग रहता था। उसे मिर्गी बीमारी थी। मजदूर कर अपना जीवन यापना करता था। पुलिस के अनुसार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुआ है। घटना देर रात 1 से 2 बजे रात की बताई जा रही है। गेट कीपर ने इसकी सूचना रेलवे को दी।