बस में 10 किलो गांजा लाते तीन युवक गिरफ्तार

थाना डोंगरीपाली पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिरनीपाली बैरियर के पास घेराबंदी कर महाराजा बस में सवार तीन संदिग्धों को पकड़ा गया।

आरोपियों के पास से नीले रंग के बैग में रखे 10 पैकेट गांजा बरामद हुआ। इसका वजन 10 किलो 400 ग्राम निकला। साथ ही दो मोबाइल भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1 लाख 6 हजार रुपये आंकी गई।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना डोंगरीपाली में धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में धीरज (24) निवासी हस्सनपुर थाना मेवात, जिला मेवात, हरियाणा शामिल है। दूसरा आरोपी पुष्पेश इंदौरा (31) निवासी हरचन्दपुर थाना यूआईटी फेस 3, जिला अलवर, राजस्थान है। तीसरा आरोपी शिवा कुमार(31) निवासी हरचन्दपुर थाना यूआईटी फेस 3, जिला अलवर, राजस्थान है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे, सउनि कुंवर टोप्पो, प्रधान आरक्षक 126 चंद्रपाल दास,रामदयाल लकड़ा, आरक्षक चक्रधर सिदार, अरविन्द सिदार, रविन्द्र डनसेना, सुदर्शन राणा, ओम प्रकाश सिंह, किरण यादव शामिल रहे।