मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा तहसील के ग्राम पंचायत बहियामुड़ा मे 2 युवक करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए हैं.बहियामुड़ा ग्राम पंचायत के राहुल राठिया और कमल राठिया पेड़ पर चढ़कर पेड़ काट रहे थे बगल में ही हाई टेंशन तार थी संतुलन बिगड़ने के कारण दोनों युवक करंट तार पर गिर गए. दोनों युवक बुरी तरह करंट में झुलस गए. परिजन ने दोनों को घरघोड़ा अस्पताल लाया, जहां मामला सीरियस होने के कारण दोनों युवक को रायगढ़ रेफर कर दिया गया है.. दोनों युवकों की स्थिति गंभीर है. जिसमे राहुल राठिया की स्थिति ज्यादा गंभीर बताई जा रही है…
जले का निशान






