घरघोड़ा चुनाव में बड़ा धमाका: सिल्लू चौधरी का ऐतिहासिक वादा

 

“हर नगरवासी का पानी बिल करेंगे जीरो” – फ्री पानी की घोषणा

विरोधियों में खलबली ,फ्री पानी का वायदा बनेगा गेम चेंजर

घरघोड़ा। नगर पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह चौधरी (सिल्लू) ने ऐसा ऐलान किया है, जिसने पूरे चुनावी माहौल में तहलका मचा दिया। “घरघोड़ा को फ्री पानी!” – इस ऐतिहासिक वायदे के साथ सिल्लू चौधरी ने जनता के दिलों में गहरी पैठ बना ली है। उन्होंने घोषणा की है कि अगर वे जीतते हैं तो हर नगरवासी का नल टैक्स पूरी तरह माफ कर दिया जाएगा और पानी बिल जीरो होगा।

वीडियो देखें

पहली बार घरघोड़ा में फ्री पानी की गूंज,मची हलचल

घरघोड़ा नगर के इतिहास में पहली बार फ्री पानी की बात हुई है। अब तक किसी भी पार्टी या नेता ने इस मुद्दे को नहीं उठाया था, लेकिन सिल्लू चौधरी की इस घोषणा से मध्यम और गरीब तबके में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अगर नल टैक्स माफ हो जाता है, तो यह नगरवासियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी, खासकर उन परिवारों के लिए जो हर महीने इस बोझ को उठाने के लिए संघर्ष करते हैं।

दो बार अध्यक्ष रहे, अपनी बात के माने जाते हैं पक्के

सिल्लू चौधरी पूर्व में दो बार नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं और अपनी दृढ़ता और फैसलों के लिए पहचाने जाते हैं। खास बात यह है कि इस बार वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, यानी अगर वे जीतते हैं, तो किसी पार्टी की अनुमति की जरूरत नहीं होगी और वे अपने वादों को बेधड़क पूरा कर सकते हैं।

सिल्लू के समर्थन में दिखा उत्साह, विरोधी खेमे में हलचल

इस घोषणा के बाद घरघोड़ा की जनता में सिल्लू के समर्थन में जबरदस्त लहर बनती दिख रही है। गरीब और मध्यम वर्ग के मतदाता खासकर इस फैसले को क्रांतिकारी बता रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह ऐलान बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।

अब देखना यह होगा कि क्या घरघोड़ा की जनता इस वादे पर भरोसा जताती है और सिल्लू चौधरी को ऐतिहासिक जीत दिलाती है, या फिर पारंपरिक राजनीति इस क्रांतिकारी घोषणा पर भारी पड़ती है?