अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज़,घरघोड़ा के टेरम से 16 लीटर शराब जब्त

 

      रायगढ़, 9 जून 2025- पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर रायगढ़ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस अभियान में कुल 12 स्थानों से 133 लीटर से अधिक महुआ, देशी और अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से शराब बिक्री की रकम भी बरामद की है। घरघोड़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम टेरम इंदिरा आवास से परदेशी धोबी के पास से 7 लीटर शराब (₹1,050) तथा बाईपास रोड से गौरीलाल बरेठ के पास से 9 लीटर शराब (₹1,350) और बिक्री रकम ₹120 जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिला पुलिस की इस सघन कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप है और प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अवैध शराब पर अब सख्त और सतत अभियान जारी रहेगा।