रायगढ़. तीन चरणों में रेत खदानों की हो रही ई-नीलामी में प्रथम चरण का टेंडर शुक्रवार को खुलना था और शुक्रवार को ई लॉटरी भी निकाली जानी थी, लेकिन एमएसटीएस पोर्टल में आई तकनीकी खामियों ने उक्त प्रक्रिया को रोक दिया। हालांकि इसको ठीक करने के लिए खनिज विभाग और संबंधित कंपनी के अधिकारी प्रयास में लगे रहे, लेकिन देर शाम तक प्रयास विफल रहा।जिले में चिन्हांकित 16 रेत खदानों की नीलामी के लिए खनिज विभाग ने एनआईटी (नीविदा आमंत्रण सूचना )जारी कर दिया है। प्रथम चरण में 5 रेत खदानों बरभौना, बायसी,कंचनपुर, लेब्रा और पुसल्दा के लिए गुरूवार शाम 5 बजे तक तकनीकी बोली की अंतिम तिथि तय थी और शुक्रवार को नीलामी (रिवर्स ऑक्सन) खोलने तथा तकनीकी अर्हताधारी बोलीदारों की घोषणा करने की तिथी तय की गई थी। इस हिसाब से सुबह 11 बजे से आवेदकों की नजर एमएसटीएस पोर्टल पर थी,लेकिन तकनीकी समस्या के कारण घोषणा नहीं हो पाई न ही ई-लॉटरी की प्रक्रिया हो पाई। सुबह से बोलीदार कार्यालयों में संपर्क करते रहे जिसके कारण खनिज विभाग के अधिकारी एमएसटीएस कंपनी के अधिकारियों से संपर्क साधते रहे, लेकिन देर शाम तक समस्या में सुधार नहीं हो पाई जिसके कारण शुक्रवार को होने नीलामी नहीं खुली।पहले चरण में 5 खदानों की नीलामी में शामिल है उसमें रायगढ़ के लेबड़ा रेत घाट में अधिक आवेदन आने की उम्मद थी। इस बार 5 रेत खदान के लिए 846 आवेदन आया है। लेबड़ा में तो 510 आवेदकों ने तकनीकी बोली लगाई है।
घाट के लिए कितने आवेदन
लेबड़ा
– 510
बरभौना
-181
कंचनपुर
-98
पुसल्दा
29
बायसी
-28
प्रथम चरण के रेत खदानों का टेंडर तकनीकी समस्या के कारण नहीं खुल पाया है।लगातार प्रयास किया जा रहा है समस्या सुधरी तो कम से कम दो से तीन खदानों का टेंडर खोल दिया जाएगा।- रमाकांत सोनी जिला खनिज अधिकारी रायगढ़





