रायगढ़ में रेत खदानों की दूसरी चरण की नीलामी पूरी, 410 आवेदन: सिर्फ एक खदान स्थानीय आवेदक के हिस्से

 

रायगढ़। जिले में रेत खदानों की नीलामी के दूसरे चरण का टेंडर शुक्रवार को खोला गया। इस चरण में कुल 6 रेत खदानों:औराभाटा, दर्रामुड़ा, जोगड़ा, कारीछापार, रिलो और सहजपुरी का टेंडर खुला।पहले चरण में 5 खदानों का टेंडर खुला था, जिनमें से एक खदान को जिला प्रशासन ने निरस्त कर दिया था।

दूसरे चरण में आए आवेदन

औराभाटा – 180 आवेदन

दर्रामुड़ा – 64 आवेदन

जोगड़ा – 25 आवेदन

कारीछापार – 64 आवेदन

रिलो – 17 आवेदन

सहजपुरी – 60 आवेदन

कुल मिलाकर इस चरण के लिए 410 आवेदन पहुंचे।

 

किसे मिला कौन-सा रेत खदान

औराभाटा – विशाल केसरी, अकलतरा

दर्रामुड़ा – संतोष देवांगन, कोरबा

जोगड़ा – पंकज पांडे, जांजगीर-चांपा

कारीछापार – हरजिंदर सिंह, बसना

रिलो – राहुल अग्रवाल, रायपुर

सहजपुरी – दीपेश अग्रवाल, रायगढ़

इनमें सिर्फ एक खदान (सहजपुरी) रायगढ़ जिले के निवासी दीपेश अग्रवाल को मिला।

इस नीलामी से जिला प्रशासन को 41 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।पिछले चरण की तुलना में इस बार आवेदनों की संख्या में कमी देखी गई है।