
घरघोड़ा नगर पंचायत चुनाव में वार्ड क्रमांक 10 इस बार जबरदस्त चर्चा में है। कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी अमित त्रिपाठी ने चुनावी मुकाबले को रोचक बनाते हुए वार्डवासियों के लिए तीन बड़ी गारंटी जारी कर दी हैं, जिससे माहौल पूरी तरह से गरमाया गया है।
✦ पहली गारंटी: हर घर तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा गारंटीड पहुंचाई जाएगी।
✦ दूसरी गारंटी: वार्ड में उच्च गुणवत्ता वाली सड़कें बनाई जाएंगी।
✦ तीसरी और सबसे बड़ी गारंटी: घरघोड़ा की धरोहर बगमुड़ा तालाब का पुनर्जीवन और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
वार्डवासियों के लिए ‘वादा नहीं, गारंटी’ लेकर आए अमित त्रिपाठी!
अमित त्रिपाठी का कहना है कि पिछले पार्षद के कार्यकाल में विकास पूरी तरह ठप रहा, जिससे वार्ड के लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसते रहे। लेकिन अब वे वार्ड की दिशा और दशा बदलने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। अपने चुनावी वादों को ‘सिर्फ कहने’ तक सीमित नहीं रख, उन्होंने इसे गारंटी के रूप में पेश किया है, जिससे वार्डवासियों में नई उम्मीदें जगी हैं।
समर्थन और भरोसे के साथ आगे बढ़ रहे हैं अमित’
स्वयं एक स्थापित व्यवसायी होने के कारण अमित त्रिपाठी को अपनी गारंटियों को पूरा करने का पूरा आत्मविश्वास है। इसके अलावा, उन्हें महेंद्र चौधरी जैसे समाजसेवी का भी मजबूत समर्थन प्राप्त है, जो समाज के लिए निःस्वार्थ सेवा और बड़े अनुदान देने के लिए जाने जाहैं।

‘अमित की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधियों में खलबली’
अमित त्रिपाठी की सहज और सरल छवि, उनकी मजबूत गारंटियों और जनता से सीधे जुड़े रहने के अंदाज ने वार्डवासियों का रुझान उनकी ओर तेजी से बढ़ा दिया है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से विरोधियों की चिंता साफ झलक रही है।
क्या वार्ड 10 में कांग्रेस की जीत की ओर बढ़ रहा है रास्ता ?
वार्डवासियों के दिलों में जगह बना चुके अमित त्रिपाठी का यह चुनावी दांव अब कांग्रेस की जीत की मजबूत नींव रखने की ओर बढ़ता दिख रहा है। अगर वे अपने गारंटियों के बल पर जनता का विश्वास जीतने में सफल होते हैं, तो वार्ड 10 में बदलाव की नई इबारत लिखी जा सकती है।
अब देखना यह होगा कि इस चुनावी रण में जनता किसे मौका देती है, लेकिन अमित त्रिपाठी की तीन गारंटियों ने मुकाबले को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया है!





