युवा चेहरे मनीष पटनायक पर जनता का बढ़ता विश्वास !!
नगर पंचायत घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 2 में इस बार चुनावी माहौल पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है। कांग्रेस के युवा प्रत्याशी मनीष पटनायक ने चुनाव प्रचार के दौरान अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। जनता की प्रतिक्रिया से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि इस बार वार्ड में बदलाव की लहर चल रही है। मतदाताओं का रुझान उन नेताओं की ओर बढ़ रहा है, जो उनकी समस्याओं को समझकर समाधान करने का वादा कर रहे हैं।
बीजेपी की नाकामी, जनता में आक्रोश
पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद को वार्ड की जनता ने चुना था, लेकिन बीते पांच वर्षों में वार्ड के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। हालात इतने खराब रहे कि भाजपा पार्षद ने वार्ड में झांकना तक मुनासिब नहीं समझा। पेयजल, सड़क, नाली और सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं से वार्ड के नागरिक लगातार जूझते रहे, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिले। इस उदासीनता से जनता में गहरी नाराजगी है, और अब वे एक नया नेतृत्व चाहते हैं।

मनीष : युवा चेहरा, जमीनी समझ
कांग्रेस प्रत्याशी मनीष पटनायक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं और उन्हें वार्ड की जमीनी समस्याओं की गहरी समझ है। क्षेत्र की जनता का कहना है कि मनीष अपने सरल स्वभाव और सक्रिय कार्यशैली के कारण वार्ड के विकास को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं। उनके समर्थन में युवाओं और बुजुर्गों का अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
क्या इस बार होगा बड़ा बदलाव?
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, वार्ड क्रमांक 2 में कांग्रेस इस बार मजबूत स्थिति में है। यदि जनता का यही रुझान बना रहा, तो यह बदलाव के संकेत दे सकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मतदाता इस चुनाव में युवा नेतृत्व को अवसर देते हैं या फिर पुराने समीकरणों को बनाए रखते हैं।





