घरघोड़ा की स्वच्छता पर सियासी झाड़ू:इधर आंदोलन की चेतावनी और उधर स्वच्छता का सम्मान,दोनों एक साथ

 

घरघोड़ा में स्वच्छता का चमत्कार: आंदोलन से पहले ही मिल गया सम्मान

रायगढ़/घरघोड़ा — राजनीति भी कमाल की चीज़ है, कभी झाड़ू लेकर आंदोलन की धमकी, तो कभी उसी झाड़ू के दम पर सम्मान की चमकी। हाल ही में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिव शर्मा ने घरघोड़ा नगर पंचायत के खिलाफ स्वच्छता और अन्य मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी। लेकिन जैसे ही कांग्रेस अपने कान पकड़कर मुद्दा समझने की कोशिश कर रही थी,ज्ञापन के कुछ ही दिनों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घरघोड़ा नगर पंचायत को राज्य भर में स्वच्छता के लिए सम्मानित कर दिया।राजनीति के अखाड़े में कमाल का दांव पलटा है।लेकिन आंदोलन शुरू होता उससे पहले ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उसी नगर पंचायत को स्वच्छता में ‘राज्यस्तरीय सम्मान’ थमा दिया।नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी के चेहरे पर अब वैसा ही संतोष है जैसा परीक्षा के बाद ‘पास’ की मोहर लगने पर होता है। उधर कांग्रेस कार्यकर्ता ये सोच में हैं कि अब अपने आंदोलन का नारा बदलें या आंदोलन की तारीख़।उधर कांग्रेस खेमे में माहौल ऐसा है मानो शादी से पहले ही दूल्हा भाग गया हो -“न बैंड बजा न बारात निकली।