रायगढ़ जिले में एक युवक की रॉक गार्डन बोतल्दा में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है।जानकारी के अनुसार, मृतक सचिन कुमार साह (20) बिहार का रहने वाला था और कुछ समय से रायगढ़ के जूटमिल इलाके में अपने जीजा के साथ रह रहा था। वह एक प्राइवेट नौकरी भी करता था शुक्रवार सुबह वह 8-10 दोस्तों के साथ बाइक से पिकनिक के लिए 45 किमी दूर बोतल्दा रॉक गार्डन गया था। नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया।कुछ देर बाद जब दोस्तों ने देखा तो वह नजर नहीं आया, काफी खोजबीन के बाद पानी में उसकी लाश मिली। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
News Update
-
मनरेगा बचाओ के मुद्दे पर गूंजी युवा आवाज
-
घरघोड़ा:पुराने सिपाही को नई जिम्मेदारी: गुरुनाम सिंह बने घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष
-
आस्था पर हमला पड़ा भारी: बाबा सत्यनारायण पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में, SSP के निर्देश पर रातों-रात कार्रवाई
-
घरघोड़ा में बेखौफ चोरों का आतंक! बीजेपी पार्षद के घर से ट्रैक्टर चोरी, CCTV में कैद:पुलिस पेट्रोलिंग पर उठे गंभीर सवाल
-
घरघोड़ा में रफ्तार का कहर: हाईवा–माजदा आमने-सामने भिड़ंत, बारात से लौट रहे ड्राइवर की मौके पर मौत





