CHANGE LEADERSHIP BOOTCAMP-घरघोड़ा और तमनार ब्लॉक के शिक्षकों के लिए चेंज मेकर लीडरशिप बूट कैंप का आयोजन!!

 

CHANGE LEADERSHIP BOOTCAMP 

रायगढ़ कनेक्टिंग ड्रीम्स फाउंडेशन जनमित्रम एसपीएस मेमोरियल स्कूल घरघोड़ा में घरघोड़ा और तमनार ब्लॉक के शिक्षकों के लिए चेंज मेकर लीडरशिप बूट कैंप का आयोजन किया। इस 3 दिवसीय कैंप में 91 स्कूलों के 152 शिक्षकों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य शिक्षकों को सशक्त बनाना और उन्हें ऐसे उपकरण प्रदान करना था।इस कैंप में शिक्षकों को सहयोगात्मक समस्या समाधान,नेतृत्व, संवाद और नवीन तकनीकों से परिचित कराया गया।ताकि वे अपने स्कूलों और समुदायों में प्रभावी बदलाव ला सकें। इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों को 21वीं सदी के कौशल, जैसे सहयोगात्मक समाधान, नेतृत्व, संचार और समस्या समाधान तकनीकों से परिचित कराना था, ताकि वे अपने स्कूलों और समुदायों में बदलाव लाने के लिए प्रेरित हो सकें।शिक्षकों की भूमिका इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण है। वे न केवल छात्रों को इन कौशलों से युक्त करते हैं,बल्कि उन्हें चेंज मेकिंग की दिशा में मार्गदर्शन भी देते हैं।कैम्प के दौरान, शिक्षकों को प्रैक्टिकल, गतिविधि आधारित और अभिनव तरीकों से सिखाया गया,ताकि वे अपने स्कूल और स्थानीय मुद्दों को सुलझा सकें और छात्रों के साथ मिलकर नवाचार, सामुदायिक कार्यों और समस्या समाधान में योगदान दे सकें। डीईओ केवी राव ने कहा कि हमेशा यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है कि शिक्षकों को सही प्रशिक्षण दिया जाए और उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभाने में सक्षम बनाया जाए।उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से शिक्षकों और छात्रों में आवश्यक कौशल विकसित किए जाएंगे। इससे रायगढ़ के ग्रामीण समुदायों में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकेंगे। अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।