घरघोड़ा से 15 km लंबी यूनिटी मार्च निकली..

रायगढ़ जिले में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर घरघोड़ा से तमनार तक 15 किलोमीटर लंबा यूनिटी मार्च निकाला गया। पद यात्रा के बाद तमनार में आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमें वित्त मंत्री शामिल हुए।

सभा में तमनार के लोगों और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपनी क्षेत्रीय समस्याएं रखीं। मंत्री ने उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।घरघोड़ा के गायत्री मंदिर परिसर से यूनिटी मार्च कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, सरदार वल्लभभाई पटेल और महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यूनिटी मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल, वित्त मंत्री बोले – सरदार पटेल ने देश की एकता की नींव रखी घरघोड़ा से निकले यूनिटी मार्च में प्रदेश के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के साथ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया,राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

मार्च के बाद तमनार में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि यह साल हमारे लिए गर्व का साल है, क्योंकि हम छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं।उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की कल्पना से यह राज्य बना और आज हम सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मना रहे हैं, जिन्होंने 565 रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत की नींव रखी।

मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके पास कोई निजी संपत्ति नहीं थी, जो उनके त्याग, समर्पण और देशभक्ति की मिसाल है।”

यूनिटी मार्च घरघोड़ा के गायत्री मंदिर से शुरू होकर जयस्तंभ चौक,कारगिल चौक, स्वामी आत्मानंद विद्यालय, झांकादरहा और देवगढ़ हायर सेकेंडरी स्कूल मार्ग तक पहुंची।इसके बाद मार्च जरेकेला, बरभाठा और राम मंदिर चौक से होते हुए तमनार के स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान ग्राम झरियापाली, देवगढ़ और जरेकेला के चौक-चौराहों पर लोगों ने फूल और मालाओं से रैली का स्वागत किया।लोगों की मांग पूरी करने का आश्वसन यूनिटी मार्च और आमसभा के दौरान तमनार के ग्रामीणों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से अपनी मांगे रखीं। इसके जवाब में वित्त मंत्री ने कई घोषणाएं कीं।

उन्होंने कहा कि ग्राम पालीघाट से जोबरो तक, बरकसपाली से गालपाली और कांटाझरिया से देवगांव तक पक्की सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा हाईस्कूल ग्राउंड को आदर्श स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने तमनार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडवांस लाइफ सिस्टम वाली एम्बुलेंस लगाने और छात्रों की मांग पर महाविद्यालय की बाउंड्रीवाल तथा स्नातकोत्तर कक्षा के लिए नए कक्ष बनाने की भी घोषणा की।