तमनार में हादसा: तालाब में डूबने से 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत

 

रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बुधवार दोपहर तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई ।घटना की सूचना मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान रोहित सिदार (उम्र 44 वर्ष), पिता बिसात सिदार, ग्राम झिकाबहाल निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित सिदार नहाने के लिए घर से निकला था।ग्रामीणों के अनुसार, वह तालाब की मेड़ पर आराम कर रहा था, तभी करवट बदलते समय फिसलकर केरा मुड़ा तालाब के गहरे पानी में जा गिरा, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई ।घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।