आसपास के थानों में गुमशुदगी के मामलों की छानबीन की जा रही है। रायपुर में तालाब में तैरती एक अर्धनग्न लाश मिली है।युवक की डूबकर मौत हुई है या हत्या की गई है पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है। लाश को वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने देखा तो उसने पुलिस को सूचना दी।फिलहाल खम्हारडीह पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।बताया जा रहा है कि लाश कचना तालाब में मिली है। पुलिस को सुबह 9 बजे के करीब सूचना मिली थी। बॉडी पानी में डूबे रहने की वजह से डिकंपोज भी हो गई है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान नहीं कर पाई है। आसपास के थानों में गुमशुदगी के मामलों की छानबीन की जा रही है ।





