बीती रात ठंड से एक शख्स की मौत हो गई। आशंका है कि नशे की हालत में दुकान के सामने सो गया था। सरगुजा संभाग में ठंड से ये पहली मौत है। प्रदेश में 11 साल बाद नवंबर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा संभाग के सभी जिले शीतलहर की चपेट में हैं। सामरी, मैनपाट, बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच पहुंच गया है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा है। यहां रात का पारा 12.9 डिग्री तक गिर गया है। जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान स्थिर रहने के संकेत दिए हैं। यानी ठंड बनी रहेगी। नवंबर का दूसरा पखवाड़ा ठंड के लिहाज से अच्छा है। पिछले दो-तीन दिनों से प्रदेश के सभी हिस्सों में ठंड बढ़ गई है। बलरामपुर गुरुवार को सबसे ठंडा रहा। यहां रात का पारा 8.9 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम था। वहीं पेंड्रा रोड में 10.8 डिग्री पारा रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम था। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यहां शीतलहर जैसे हालात हैं।
News Update
-
AI से करियर तक… घरघोड़ा के युवाओं के लिए खास मौका, 9 अक्टूबर को AiiT कॉलेज में सेमिनार
-
स्कूटी चुराई, फिर उसी से निकले बाइक चोरी करने… पुलिस ने रास्ते में धर दबोचा, 3 लाख के 4 वाहन बरामद
-
“मेन रोड पर हाथियों का कब्जा! समारुमा जंगल में 50 हाथियों ने रोका रास्ता, 3 KM तक लगी गाड़ियों की कतार”
-
रिकॉर्ड में डिलीवरी, असल में शून्य: रायगढ़ गैस एजेंसी का बड़ा स्कैम उजागर
-
काले पन्नी से ढका पिकअप बना शक की वजह, तलाशी ली तो अंदर मिले 13 गौवंश





