छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी आदित्य टंडन को रायगढ़ जिले से गिरफ्तार किया है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।दरअसल, नाबालिग परिजनों ने बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि, वो 16 नवंबर की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। जिसके बाद से घर वापस नहीं लौटी है।जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी।जांजगीर से ले गया रायगढ़-मुखबीर से सूचना मिली कि, आदित्य टंडन अपने साथ एक नाबालिग बालिका को लेकर बाइक पर रायगढ़ की तरफ जाते दिखा। पुलिस टीम गठित कर रायगढ़ की ओर भेजा गया। इस दौरान रायगढ़ से आदित्य टंडन के कब्जे से नाबालिग को बरामद किया गया।दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार पूछताछ करने पर बताया कि, शादी का झांसा देकर अपने साथ रायगढ़ लाकर दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी आदित्य टंडन के खिलाफ धारा 137(2) BNS, 65 (1) BNS 4,6 पास्को के तहत केस दर्ज किया। उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
News Update
-
घरघोड़ा में करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार
-
कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई, मांड नदी से अवैध रेत खनन पर शिकंजा
-
घरघोड़ा पुलिस ने फरार गांजा तस्कर को पत्थलगांव में दबिश देकर किया गिरफ्तार
-
रायगढ़ में अटैचमेंट से बिगड़ी शिक्षा व्यवस्था,82 स्कूलों में एक ही शिक्षक, 183 में अतिरिक्त स्टाफ
-
पत्नी, ससुर और साले पर 22 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, घरघोड़ा पुलिस ने दर्ज किया केस





