नील ड्रम में डालने की धमकी देकर प्रेमी के साथ भागी पत्नी

कोरबा में एक महिला ने अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ जाने का फैसला किया है। महिला ने 7 साल पहले लव मैरिज की थी, जिससे उसके दो बच्चे भी हैं। इसी बीच उसका दूसरे युवक के साथ अफेयर हो गया।जब उसके पति को इसके अफेयर के बारे में पता चला तो उसने विरोध किया। इस पर महिला ने धमकी देते हुए कहा, अगर उसे प्रेमी के साथ जाने नहीं दिया गया तो उसका भी ‘नीले ड्रम’ की घटना जैसा हश्र होगा।इतना ही नहीं उसने रोकने पर बच्चों को जान से मारने की भी धमकी दे डाली। वहीं इस घटना के बाद परेशान पति ने मीडिया के सामने लोगों को सलाह दी है कि लव मैरिज कभी मत करना।

यह घटना मानिकपुर पुलिस चौकी की है। जानकारी के अनुसार,संजय जांगड़े (26) SECL की आउटसोर्सिंग कंपनी में ड्राइवर है। उसने 2017 में रुखसाना बानो (24) से लव मैरिज की थी।शुरुआत में दोनों अपनी लाइफ से काफी खुश थे। लेकिन पिछले ,कुछ समय बाद रुखसाना का व्यवहार बदल गया था। इस पर संजय को कुछ शक हुआ।

कॉल डिटेल से सामने आई पत्नी के अफेयर की सच्चाई संजय ने जब अपनी पत्नी की कॉल डिटेल निकलवाई, तब सच्चाई सामने आई। पता चला कि रुखसाना का सूरज महतो नामक युवक के साथ अफेयर चल रहा है। कई बार जब संजय काम पर जाता,तब रुखसाना अपने बॉयफ्रेंड सूरज से कई घंटे तक बात करती। इस बात ने संजय को मानसिक रूप से परेशान कर दिया।उसने बताया कि सूरज महतो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और कोरबा में एक दुकान में काम करता है। मोबाइल फोन के जरिए दोनों का संपर्क हुआ और धीरे-धीरे आपस में उनके बीच बातचीत बढ़ती चली गई।

जब संजय ने इसका विरोध किया तो रुखसाना ने उसे धमकियां देनी शुरू कर दी। उसने सोशल मीडिया पर वायरल ‘नीले ड्रम’ वाली घटना का हवाला देते हुए कहा कि अगर उसे प्रेमी के साथ नहीं जाने दिया तो उसका भी हश्र वैसा ही होगा। अगर ज्यादा दबाव बनाया तो बच्चों और उसे मार देगी।बता दें कि उस समय उत्तर प्रदेश के मेरठ में मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की नृशंस हत्या के बाद पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड ने शव को नीले ड्रम में डालकर रखा था। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नीले प्लास्टिक के ड्रमों वाले मीम्स और पोस्ट शेयर किए जा रहे थे।

इसके बाद भी संजय ने 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक बार-बार रुखसाना को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और आखिरकार अपने प्रेमी सूरज महतो के पास चली गई। इसके बाद पति ने मानिकपुर चौकी में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

इधर, रुखसाना और प्रेमी सूरज महतो दोनों 6 जून की शाम मानिकपुर पुलिस चौकी पहुंचे, जहां रुखसाना ने अपनी सहमति से पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने का निर्णय लिया।संजय ने बताया कि उनके 2 बच्चे हैं, एक 6 साल का बेटा और 4 साल की बेटी है। रुखसाना ने अपने दोनों मासूम बच्चों को भी छोड़ कर चली गई। दोनों बच्चों का मां के जाने से रो-रोकर बुरा हाल है।मानिकपुर चौकी प्रभारी अमर जायसवाल ने बताया कि पत्नी और उसका प्रेमी दोनों मानिकपुर चौकी आए हुए थे, जहां पत्नी आपसी सहमति से प्रेमी के साथ चली गई है।