वेतन पशु चिकित्सा विभाग से काम अपने दुकान का, घरघोड़ा पशु चिकित्सा विभाग में विभागीय कर्मी की लापरवाही आई सामने, उप संचालक से मामले की शिकायत, कार्रवाई की मांग

रायगढ़। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लाक में पशु विभाग में पदस्थ एक शासकीय कर्मी के द्वारा अपने काम में लापरवाही बरतते हुए शासकीय कार्य को छोड़कर अपने दुकान में बैठकर निजी कार्य करने की शिकायत समाने आई है। इस मामले में शिकायत कर्ता ने कार्रवाई करने की मांग की है। 

मिली जानकारी के मुताबिक उप संचालक पशु चिकित्सा रायगढ़ के नाम गुरूनाम सिंह के द्वारा की गई शिकायत में कहा गया है कि सुरेन्द्र सिंह भाटिया पिता जमीर सिंह 45 साल निवासी घरघोड़ा जो कि पशु चिकित्सा घरघोडा में कार्यरत है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि सुरेन्द्र सिंह भाटिया कार्यालय पहुंचकर उपस्थिति रजिस्टर में अपना नाम दर्ज कर चले जाते हैं और अपनी निजी दुकान भाटिया टेªडर्स घरघोड़ा में अपना कार्य करते हैं। 

कल सुबह शहर के चक्रधर नगर क्षेत्र के विजयपुर चैक में स्थित देवनामथ एल्युमिनियम दुकान में सुरेन्द्र सिंह भाटिया को अपना काम धाम छोडकर अपने दुकान के लिये सामान की खरीददारी करते हुए भी देखा गया है। जिसके बाद शिकायत कर्ता गुरूनाम सिंह ने उप संचालक पशु चिकित्सा रायगढ़ को इस मामले से अवगत कराते हुए सुरेन्द्र सिंह भाटिया पर कार्रवाई करने की मांग की है।