घरघोड़ा नगर पंचायत चुनाव में सिल्लू चौधरी का मास्टरस्ट्रोक
घरघोड़ा। नगर पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सिल्लू चौधरी के वादे ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। उन्होंने चुनाव जीतने पर पानी टैक्स पूरी तरह माफ और संपत्ति कर 50% कम करने की घोषणा की है। यह वादा घरघोड़ा की जनता के बीच जोरदार चर्चा का विषय बन गया है। सड़कों, गलियों और चौराहों पर चौधरी के इस मास्टरस्ट्रोक की गूंज सुनाई दे रही है।
जनता को राहत की उम्मीद!
नगर पंचायत द्वारा वर्षों से वसूले जा रहे नल टैक्स और संपत्ति कर के बोझ से जनता परेशान थी। कर जमा न करने पर ब्याज जोड़ने और वसूली टीमों के घर-घर जाकर दबाव बनाने से लोग त्रस्त थे। कई परिवारों को बकाया न चुका पाने के कारण नोटिस तक थमा दिए गए। ऐसे में चौधरी का यह वादा जनता के लिए राहत की किरण बनकर आया है।
बीजेपी-कांग्रेस के लिए मुश्किल बढ़ी
सिल्लू चौधरी के इस बड़े ऐलान के बाद बीजेपी और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या ये दोनों प्रमुख दल इस मास्टरस्ट्रोक का तोड़ निकाल पाएंगे या जनता की लहर में बह जाएंगे?
एकतरफा समर्थन, घर-घर चर्चा
चौधरी के इस वादे के बाद उनका समर्थन तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। कई मतदाता अब तक दुविधा में थे, लेकिन मुफ्त पानी और कम संपत्ति कर की घोषणा के बाद लोग खुलकर समर्थन करने लगे हैं। चुनावी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं और चौधरी की स्थिति मजबूत होती जा रही है।
अब देखना यह होगा कि अन्य प्रत्याशी इस तगड़े वादे के मुकाबले में क्या रणनीति अपनाते हैं और क्या जनता इस मास्टरस्ट्रोक पर भरोसा जताकर सिल्लू चौधरी को नगर पंचायत की कुर्सी सौंपेगी!





