रायगढ़ जिले में एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम उड़नदस्ता प्रभारी योगेन्द्र गंडेचा को सूचना मिली थी कि जुर्डा की ओर से एक पिकअप में अवैध लकड़ी लाई जा रही है। सूचना के आधार पर उन्होंने सहायक प्रभारी संदीप नामदेव के साथ पहाड़ मंदिर रोड पर चेकिंग अभियान शुरू किया।
जांच के दौरान जब एक संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई दिया,तो उसे रोककर पूछताछ की गई। वाहन चालक परिवेश पांडे से जब लकड़ी के संबंध में दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद वन विभाग की टीम ने लकड़ी से लदे पिकअप को जब्त कर बेलादुला डिपो भेज दिया।





