शराब नहीं पिलाने पर बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई का चाकू से गला रेता

अंबिकापुर में शराब नहीं पिलाने पर बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई का चाकू से गला रेत दिया। कलाकेंद्र मैदान में गुरुवार रात दोनों भाईयों के बीच शराब पिलाने की बात पर झगड़ा हो गया, और गुस्से में आकर शिव लकड़ा (30) ने छोटे भाई की हत्या कर दी।मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था, मृतक की पत्नी और बेटी सामान लेने दुकान गए थे, वापस आकर देखे तो नान लकड़ा (28 साल) खून से लथपथ पड़ा था।दोनों शव के पास बिलखते रहे।अपनी मां को रोता देख उसकी दो साल की मासूम बेटी ने कहा कि पापा सो रहे हैं। घटना से पत्नी सदमे में है। वहीं घटना स्थल से 200 मीटर दूर ही एसपी ऑफिस स्थित है।

आरोपी गिरफ्तार

घटना स्थल से 200 मीटर दूरी पर ही एसपी ऑफिस है। घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पुलिस ने पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपी भाग गया था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।