रायगढ़। पूंजीपथरा के पास एक ओमिनी कार और ट्रेलर के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार सवार गजानंद चौहान और मोहर साय गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की भयावहता इतनी थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों घायल फंसे रह गए। इसी दौरान सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर जा रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने रास्ते में इंसानियत की मिसाल पेश की । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दीपक सिदार ने बिना एक पल गंवाए मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने खुद लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला और तुरंत 108 एम्बुलेंस बुलाकर रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भिजवाया। बताया जा रहा है कि दोनों के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है।
News Update
-
घरघोड़ा में सौहार्द की मिसाल: अम्बेडकर जयंती पर मुस्लिम युवाओं ने किया स्वागत
-
महिला पर लोहे के हसिया से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
-
हाथियों की लगातार मौत पर युवा कांग्रेस का आक्रोश, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
-
घरघोड़ा में गैस बुकिंग ठप, सर्वर खराबी से लोग परेशान… एजेंसी से बैरंग लौट रहे उपभोक्ता
-
घरघोड़ा:नावापारा टेण्डा में मकान और राशन दुकान चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार





