रायगढ़। जानकारी के मुताबिक ग्राम महापल्ली का रहने वाला सुशील राठिया (16) शनिवार की रात में करीब 9 बजे अपने मित्र हेमंत भुईया और किशोर राठिया के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से रायगढ़ आ रहा था। तभी पंडरीपानी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया।इससे तीनों बाइक से दूर छिटककर फेंका गए।घटना को अंजाम देकर दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं जब आसपास के लोगों ने घटना को देखा, तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई और किसी तरह घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद सुशील राठिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके दोनों साथी हेमंत और किशोर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों को सिर, जबड़े और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट पहुंची है। घटना के बाद पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव के लोगों ने बताया कि पहाड़ मंदिर के आगे महापल्ली रोड पर बिजली की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में इस रोड पर अंधेरा होता है ।जिसके कारण कई बार सड़क दुर्घटना हो चुकी है।
News Update
-
घरघोड़ा में सौहार्द की मिसाल: अम्बेडकर जयंती पर मुस्लिम युवाओं ने किया स्वागत
-
महिला पर लोहे के हसिया से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
-
हाथियों की लगातार मौत पर युवा कांग्रेस का आक्रोश, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
-
घरघोड़ा में गैस बुकिंग ठप, सर्वर खराबी से लोग परेशान… एजेंसी से बैरंग लौट रहे उपभोक्ता
-
घरघोड़ा:नावापारा टेण्डा में मकान और राशन दुकान चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार





