मध्य भारत का पहला विशिष्ठ स्पाइन हॉस्पिटल जिसका नाम कांशी स्पाइन हॉस्पिटल है इसका लोकार्पण 24 नवंबर दोपहर 12.30 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों होने जा रहा है। पहुना गेस्ट हाउस के सामने, शंकर नगर रायपुर में बने इस हॉस्पिटल में स्पाइन नेविगेशन सिस्टम, नॉन- सर्जिकल रोबोटिक स्पाइन डिकम्प्रेशन सिस्टम जिसमे रीड की हड्डी एवं नसों से जुड़ी समस्याओं का इलाज किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के मुख्यअतिथि विष्णुदेव साय (मुख्यमंत्री छ.ग. शासन) विशिष्ट अतिथिगण अरुण साव (उप मुख्यमंत्री) विजय शर्मा (उपमुख्यमंत्री) श्याम बिहारी जायसवाल (स्वास्थ्यमंत्री) बृजमोहन अग्रवाल ( सांसद रायपुर ) पुरंदर मिश्रा ( विधायक, रायपुर उत्तर) ओ पी चौधरी(वित्त मंत्री ) राजेश मूणत ( विधायक, रायपुर पश्चिम ), मोतीलाल साहू विधायक, रायपुर ग्रामीण) विजय अग्रवाल ( पूर्व विधायक,रायगढ़) होंगे। कांशी स्पाइन हॉस्पिटल में उपलब्ध होंगी नवीनतम और आधुनिक टेक्नोलॉजी।उपरोक्त लोकार्पण समारोह में हॉस्पिटल प्रबंधन ग्राम किरारी के निवासरत है । संतोष अग्रवाल,कमल अग्रवाल, डॉ विमल अग्रवाल (स्पाइन विशेषज्ञ) एवं डॉ सोनल अग्रवाल(रेडियोलॉजिस्ट) है। छोटे से गांव किरारी से निकलकर डॉ विमल अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ का प्रथम विशिष्ट स्पाइन हॉस्पिटल की शुरुआत करने व जा रहे है । उक्त हॉस्पिटल के खुलने से संबंधित स मरीजो को अब छत्तीसगढ़ में ही बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी, अधिक जानकारी के लिए 07713133320, 9238222700 पर काल बात कर सकते है।





