
घरघोड़ा। आज पीएम श्री आत्मानंद स्कूल घरघोड़ा में पुलिस विभाग द्वारा साइबर अपराध के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने बच्चों को साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी और उनसे बचने के उपाय बताए।कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं अधिवक्ता सुनील ठाकुर ने साइबर अपराध से जुड़े कानूनी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, आरक्षक हरीश पटेल और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।





