रायगढ़ । छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत चाउमिन दुकान संचालक के सूने मकान में धावा बोलते हुए अज्ञात चोरों ने नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरातों को पार कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। दरअसल ग्राम खेदापाली निवासी सालिकराम यादव ने थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह चाउमिन की दुकान चलाता है। 4 नवंबर को पुसल्दा में मेला होने पर रात 8 बजे दुकान लगाई थी। इस दौरान घर के सभी लोग दुकान पर ही थे। इसी बीच अज्ञात चोरों ने नगदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए।पीड़ति सालिकराम यादव ने बताया कि अज्ञात चोर उसके मकान का ताला तोड़कर पूजा कक्ष में रखे आलमारी के लाकर से नगदी रकम के अलावा सोने चांदी जेवरात लेकर बाड़ी की तरफ से फरार हो गए।कुल कुल 88 हजार रुपए की चोरी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





