रायगढ़ | डीईओ डॉ. केवी राव ने प्राचार्यों की बैठक लेकर आगामी शिक्षा सत्र की तैयारियों और बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि 50% से कम परिणाम वाले स्कूलों के प्राचार्यों और शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। ऐसे स्कूलों को सुधार के लिए विशेष कार्ययोजना बनानी होगी। वहीं, शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले 54 स्कूलों के प्राचार्य सम्मानित होंगे। डीईओ ने निर्देश दिया कि नया सत्र शुरू होते ही विद्यार्थियों को परीक्षा ब्लू-प्रिंट की जानकारी दी जाए।
News Update
-
घरघोड़ा में बाइक चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार,सह-आरोपी अब भी फरार,सोशल मीडिया पर सक्रियता को लेकर उठे सवाल
-
घरघोड़ा में रेलवे ट्रैक बना मौत का रास्ता! पहले हाथी, अब गाय बचाते बुजुर्ग की मौत
-
घरघोड़ा में महिला की संदिग्ध मौत, कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला शव
-
घरघोड़ा:मालगाड़ी की टक्कर से हाथी घायल, रेलवे ट्रैक पर चला घंटों रेस्क्यू अभियान
-
रायगढ़ में बढ़े HIV के मामले, दो बच्चे साझा सुई के इस्तेमाल से संक्रमित





