घरघोड़ा में तेज रफ्तार स्कोडा ने मारी जोरदार टक्कर, सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा गंभीर रूप से घायल, रायपुर रेफेर..

 

घरघोड़ा। भेंड्रा निवासी मजदूर ज्वाला निषाद का बेटा और भतीजी (पदमनी निषाद) सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक 11 नवंबर की दोपहर लगभग 3:55 बजे ज्वाला निषाद अपने चाचा की बेटी पदमनी निषाद को शिशु मंदिर घरघोड़ा से लेने आए थे। इसी दौरान आईटीआई कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़े रहने के दौरान सामने से आ रही स्कोडा कार (सीजी 10 एफए 8602) के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में ज्वाला निषाद के सिर, सीने, नाक और पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि पदमनी निषाद के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। दोनों घायलों को पहले बिट्टू निषाद द्वारा सीएचसी घरघोड़ा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पदमनी को रायपुर के मेकाहारा रेफर किया गया। बाद में ज्वाला को भी रिफर किया गया और उसे आरएल अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

स्कोडा कार चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर जांच आगे बढ़ा दी है।