नगर पंचायत घरघोड़ा:सांसद राधेश्याम राठिया की बड़ी घोषना

घरघोड़ा नगर पंचायत चुनाव में प्रचार का शोर अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। महज दो दिन शेष रहने के कारण सभी प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुनील सिंह ठाकुर के समर्थन में सांसद राधेश्याम राठिया ने घरघोड़ा जनता को एक बड़ी घोषणा की है की घरघोड़ा नगर पंचायत चुनाव में जिस वार्ड में भाजपा को सबसे ज्यादा वोट मिले उस वार्ड के विकास के लिए 50 लाख का काम दिया जाएगा 

चुनाव प्रचार के इस अंतिम चरण में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पूरी ऊर्जा झोंक दी है। घरघोड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा निकालकर मतदाताओं तक पहुंच बनाई जा रही है। भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और अन्य प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी का संदेश पहुंचा रहे हैं।