कसैया वार्ड 1 से कुंतला राठिया ने पेश की दावेदारी

 

जनता के लिए 24 घंटे सेवा का संकल्प, विकास प्राथमिकता

 

कांग्रेस से टिकट मिलने पर जीत का भरोसा

 

वार्डवासियों में उत्साह, मिला समर्थन

 

 

कसैया वार्ड क्रमांक 1 से कुंतला शिव राठिया ने कांग्रेस से पार्षद उम्मीदवार बनने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिव शर्मा को आवेदन सौंपा और पार्टी द्वारा आयोजित इंटरव्यू में भाग लिया। उनकी दावेदारी से वार्डवासियों में खुशी की लहर है। लोग उन्हें प्रबल उम्मीदवार मानते हुए समर्थन जता रहे हैं। कुंतला ने जनता से मिल रहे आशीर्वाद को अपनी प्रेरणा बताया और कहा कि जनता की सेवा उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा।

 

विकास और सेवा का रखा एजेंडा

 

कुंतला राठिया ने कहा कि वे वार्ड की समस्याओं को दूर करने के लिए पहले से ही कार्ययोजना तैयार कर रही हैं। सड़क, नाली, तालाबों का गहरीकरण, सफाई और बिजली जैसे मुद्दों पर प्राथमिकता से काम होगा। उन्होंने वादा किया कि जीतने के बाद पहले दिन से ही विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। इसके अलावा, वे नियमित रूप से वार्ड में जनता दरबार लगाकर समस्याओं का तत्काल समाधान करेंगी।

 

जनसेवा के लिए मानदेय करेंगे दान

 

कुंतला ने कहा कि सरकार से मिलने वाला मानदेय वे जरूरतमंदों की सेवा के लिए दान करेंगी। साथ ही 24 घंटे जनता की सेवा के लिए पार्षद कार्यालय खुला रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी ईमानदारी से पांच साल तक वार्ड की जनता की सेवा करेंगी। कांग्रेस से टिकट मिलने पर उन्होंने सीट जीतने का भरोसा जताया और कहा कि वे वार्ड में बदलाव और विकास की नई इबारत लिखेंगी।