तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत तमनार – कसडोल मार्ग पर दो बाईकों में जबरदस्त भिड़ंत हुई है । हादसे में तीन लोग चोटिल हुए हैं, बाइक सवार बुजुर्ग और एक युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना तमनार गोढ़ी से कटकर कसडोल की ओर जाने वाली सड़क पर दोपहर 2रू 45 बजे हुई है। दुर्घटना के आधे घंटे बाद भी मौके पर एंबुलेंस और 112 की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। जब की घटना के तुरंत बाद ही राहगीरों के द्वारा घटना की जानकारी डायल 112 और एंबुलेंस को दी गई थी।मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार बुजुर्ग और एक युवक कसडोल गांव के कोदईडिपा मोहल्ला के रहने वाले हैं, जो घर से तमनार की ओर जा रहे थे। तभी भूपदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयमूरा गांव का रहने वाला युवक तमनार से रायगढ़ की ओर अपनी बाइक में जा रहा था। इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। जिससे तीनों को चोंटे आई है। डायल 112 और एंबुलेंस के न पहुंचने पर परिजनों द्वारा प्राइवेट गाड़ी व्यवस्था कर प्राथमिक उपचार के लिए तमनार अस्पताल भिजवाया गया है।
News Update
-
मनरेगा बचाओ के मुद्दे पर गूंजी युवा आवाज
-
घरघोड़ा:पुराने सिपाही को नई जिम्मेदारी: गुरुनाम सिंह बने घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष
-
आस्था पर हमला पड़ा भारी: बाबा सत्यनारायण पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में, SSP के निर्देश पर रातों-रात कार्रवाई
-
घरघोड़ा में बेखौफ चोरों का आतंक! बीजेपी पार्षद के घर से ट्रैक्टर चोरी, CCTV में कैद:पुलिस पेट्रोलिंग पर उठे गंभीर सवाल
-
घरघोड़ा में रफ्तार का कहर: हाईवा–माजदा आमने-सामने भिड़ंत, बारात से लौट रहे ड्राइवर की मौके पर मौत





