कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई, मांड नदी से अवैध रेत खनन पर शिकंजा

रायगढ़। धरमजयगढ़ में मांड नदी से रेत तस्करी का वीडियो वायरल होने के बाद खनिज विभाग के अफसर भी जाग गए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर मंगलवार की देर रात अफसर ग्राम पंचायत बोकरामुड़ा नदी तट पहुंचे लेकिन अफसरों को देख रेत लोड करने वाले भारी वाहन रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए। मौके पर नदी के बीच में पप्पू राठिया की चेन माउंटेन मशीन जरूर मिली, जिसके बाद विभाग ने अवैध खनन पाए जाने पर उक्त चेन माउंटेन मशीन सील कर दी है।

जिले से होकर जाने वाले केलो, मांड व महानदी में भी रेत का अवैध खनन जारी है। शासन की रेत पालिसी की कमजोरी और मौके की मजबूरी का फायदा उठाकर रेत तस्कर नदी छलनी करने में लगे हैं। पूरे प्रदेश में यही हाल है। प्रदेश में अवैध खनन से छलनी हो रही नदियों से चिंतित राज्यपाल को खनिज विभाग के सचिव को भी बुलाकर उन्हें अपनी ड्यूटी समझानी पड़ी। इधर रायगढ़ में भी रेत को लेकर इसी तरह की कालाबाजारी है। जिले के धरमजयगढ़ में लंबे समय से मांड नदी को छलनी किया जा रहा था। अवैध रेत खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थी। ऐसे में रात में चेन माउंटेन से अवैध खनन किए जाने का वीडियो बनाकर किसी ने आला अफसरों को भेज दिया। जिसके बाद कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने भी खनिज विभाग की टीम को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया और मंगलवार की देर रात मौके पर

दबंगई और रसूख का आलम तो देखिए तस्करों ने मांड नदी का रुख मोड़ने और रेत निकालने के लिए नदी के भीतर ही करीब 500 मीटर लंबी अवैध सड़क तैयार कर दी थी। इसी रास्ते से रोजाना रात के अंधेरे में भारी भरकम चेन माउंटेन पोकलेन मशीनें नदी के सीने को चीरकर रेत निकालती थी। खनिज विभाग ने छापेमार कार्रवाई करते हुए मौके से पोकलेन मशीन को जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

पहुँचकर अफसरों ने चेन माउंटेन मशीन जप्त की। हालांकि रहस्यमयी तरीके से मौके से सारे भारी वाहन गायब हो गए और रात 3 बजे के अंधेरे में नदी के बीच में अकेली खड़ी चेन माउंटेन मशीन को जप्त कर खनिज विभाग ने कार्रवाई की रस्म पूरी कर ली।

जानकारी के अनुसार इस अवैध खेल के तार घरघोड़ा के बड़े रेत तस्करों से जुड़े हुए हैं। रात होते ही आरके लिखे हुए 20 से 25 हाइवा घरघोड़ा लैलूंगा और तमनार जैसे इलाकों से मांड नदी के घाट पर लाइन लगाकर खड़े हो जाते थे। यहां प्रति हाइवा रेत लोडिंग का रेट 7 हजार रुपए फिक्स था। पैसे की गड्डी टेबल पर सजती थी और गाड़ियां बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ती थी।

 खनिज उप संचालक आरके सोनी ने बताया कि जब्त की गई चेन माउंटेन मशीन किसी पप्पू राठिया की है। स्थानीय लोगों की मानें तो यह रेत तस्करी का यह काला कारोबार कोई दो चार दिन का नहीं बल्कि सालों पुराना है। क्षेत्र की जनता सब कुछ जानती थी लेकिन रेत तस्करों के साथ जनप्रतिनिधियों के रसूख और खौफ के आगे हर कोई मौन था। शासन प्रशासन को अपनी मुट्ठी में रखकर यह पूरा सिंडिकेट चलाया जा रहा था।