अनियंत्रित टैंकर के पलटने के बाद डीजल लेने के लिए लोगों में होड़ मच गई. बाल्टी, डब्बा, गैलन लेकर बहते डीजल भरने में लगी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। पूरा मामला बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के फुलीडूमर घाटी का है. तकरीबन 4 बजे फुलीडूमर घाटी से उतरते वक्त डीजल से भरा टैंकर पलट गया. जानकारी मिलते ही लोग बाल्टी – डिब्बा लेकर डीजल बटोरने मौके पर पहुंच गए. इधर बसंतपुर थाना प्रभारी भी अमले के साथ मौके पर पहुंचे। टैंकर में आग लगने की आशंका के बीच पुलिस को लोगों को दूर करने का प्रयास करते रहे, लेकिन लोग जान की परवाह किए बगैर डीजल बटोरने में लगे रहे. बड़ी मुश्किल के साथ लोगों को रोका गया।
News Update
-
SECL जामपाली खदान में कथित चौबे यूनियन की अवैध लाइन के कारण लगा जाम, SP भी हुए परेशान
-
नवापारा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
-
रफ्तार का कहर: रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर स्कूटी सवार नवविवाहिता सुनीता की मौत, 4 घंटे चक्काजाम
-
“घरघोड़ा में चोर बेखौफ, पुलिस बेबस! एक सप्ताह में 7 दुकानों में चोरी का दावा, कई मामलों में FIR तक नहीं”
-
महेंद्र चौधरी को घेरने की कोशिश उलटी पड़ी! संघ की आड़ में कथित वसूली पर प्रशासन सख्त,चौबे को FIR की चेतावनी





