घरघोड़ा वार्ड 5 में राजपूत का जलवा, बीजेपी के समीकरण बिगड़े!

 

युवा चेहरे पर जनता का भरोसा, बीजेपी के लिए बढ़ी मुश्किलें

घरघोड़ा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 में चुनावी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। कांग्रेस के युवा प्रत्याशी नीरज राजपूत की सादगी, सरल व्यवहार और लगातार जनता के बीच उपस्थिति उन्हें मजबूत स्थिति में ला रही है। वार्ड के मतदाताओं का मूड इस बार युवा चेहरे को मौका देने के संकेत दे रहा है, जिससे बीजेपी के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है।

बड़े नेताओं की भरमार, फिर भी बीजेपी कमजोर?

चौंकाने वाली बात यह है कि बीजेपी के पास राज्य से लेकर स्थानीय स्तर तक बड़े नेताओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन इसके बावजूद वार्ड 5 में पार्टी कोई ठोस रणनीतिक प्रभाव बनाती नहीं दिख रही। चुनावी समीकरणों को देखते हुए बीजेपी की यह अनदेखी उसके लिए भारी पड़ सकती है। कांग्रेस की ओर झुकाव दिखा रही जनता क्या मतदान के दिन भी यही रुख बरकरार रखेगी, यह देखने वाली बात होगी।

निर्दलीय प्रत्याशी बिगाड़ सकते हैं गणित!

इस चुनावी समर में निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो सकती है। खासकर साहू समाज के निर्दलीय प्रत्याशी यदि अपने समाज के वोटों को एकतरफा खींचने में कामयाब होते हैं, तो यह कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकता है। ऐसे में बीजेपी पहले से कमजोर दिख रही स्थिति में और भी पिछड़ सकती है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या बीजेपी अपने गढ़ को बचाने के लिए कोई नई रणनीति अपनाएगी, या फिर उसकी अनदेखी उसे इस वार्ड में भारी नुकसान पहुंचाएगी? जनता का मिजाज तो कांग्रेस की ओर झुकता दिख रहा है, लेकिन क्या यह झुकाव वोट में तब्दील होगा या फिर निर्दलीय प्रत्याशी नई उलटफेर करेंगे? इसका जवाब चुनावी नतीजों में मिलेगा!