पिछले पंचवर्षीय में कांग्रेस की असफलताओं से भाजपा का वार्ड क्रमांक 06 में क्लीन स्वीप

 

नगर पंचायत चुनाव के माहौल में घरघोड़ा  इस समय डूबा हुआ है। वार्ड क्रमांक 06 में चुनाव का दौर और भी ऊहापोह भरा होने वाला है जहां भाजपा की ओर से सबसे युवा प्रत्याशी गोलू यश सिन्हा इस बार चुनाव लड़ेंगे। एक युवा प्रत्याशी होने पर भी वार्ड क्रमांक 06 में भाजपा का ही दबदबा दिखाई पड़ रहा है। इसका कारण गोलू यश सिन्हा की खूबियां तो हैं ही पर साथ में कांग्रेस की पिछली पंचवर्षीय असफलताओं का भी योगदान है।

पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष पिछले पंचवर्षीय में अपने किए हुए वादों पर पूरी तरह असफल दिखाई दिए। खासकर प्रधान मंत्री आवास योजना में जहां कई बार लोगों से फॉर्म भराया गया पर किसी को भी उसके लाभ नहीं मिल सके हैं। इसके अलावा नालियों की साफ-सफाई इत्यादि मामलों में भी नगर उपाध्यक्ष असफल रहे। कई वार्ड वासियों के द्वारा यह भी शिकायत रही कि वे अधिकतर समय जनमानस की पहुँच से बाहर व अनुपलब्ध होते हैं जो एक जन प्रतिनिधि के लिए अनुपयुक्त है। 

वार्ड क्रमांक 06 के प्रत्याशी नगर उपाध्यक्ष से भिन्न नहीं है और उनसे भी जनता इसी असफलता की ही उम्मीद रखती है जिस कारण उनमें गोलू सिन्हा के प्रति उत्साह दिखाई पड़ रहा है।

गोलू सिन्हा, जो एक पढ़े-लिखे व युवा वर्ग के व्यक्ति हैं, जिनमें वार्ड वासियों को एक बेहतर विकल्प नज़र आ रहा है। वार्ड वासियों के अनुसार शिक्षित और युवा गोलू सिन्हा वार्ड को विकास की ओर ले जाने में अत्यंत सक्षम हैं और इस कारण उनकी उमंग जनता में बनी हुई है। नगर का एक बड़ा तबका जो खुद युवा है, गोलू सिन्हा में अपना आदर्श प्रतिनिधि देखता है। युवाओं में इसलिए उनकी अत्यधिक प्रसिद्धि बनी हुई है।

लगभग 70% वार्ड वासियों के साथ गोलू सिन्हा के पारिवारिक रिश्ते माने जाते हैं। जितने भी स्थानीय निवासी हैं व क्षेत्र के जितने बड़े नेता हैं, उन सबके वे लाडले हैं। उन सभी का आशीष इनके साथ रहेगा। अतः क्षेत्रीय प्रसिद्धि में उनसे ऊपर हो पाना कठिन है। 

केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के कारण, यदि नगर में भी भाजपा की ही सरकार बनाई जाती है तो इससे विकास कार्यों को तेजी मिलेगी व वे अत्यंत सरलता और सुगमता से आपस में सामंजस्य के साथ होगी। यदि दूसरी भाषा में कहें तो ये ट्रिपल इंजन सरकार होगी। वार्ड वासी इस बात से अनभिज्ञ नहीं है, अतः उनका रुझान गोलू सिन्हा के प्रति ही है।

पूर्व पांच वर्षों में कांग्रेस प्रतिनिधि द्वारा जो असफलताएं वार्ड वासियों ने देखीं, उसके पश्चात कांग्रेस की प्रसिद्धि को क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है, और अब लोग सरकार बदलने को मजबूर हैं। इस चुनाव में वार्ड क्रमांक 06 से गोलू सिन्हा अपनी अप्रतिम प्रसिद्धि और कांग्रेस की अनुपलब्धियों के कारण बाजी मारते नज़र आ रहे हैं।