घरघोड़ा :2 करोड़ 27 लाख कीमत के धान गबन के मामले में प्रबंधक,फंड प्रभारी,बारदाना प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर और भृत्य पर FIR दर्ज…

सोसाइटियों में धान उठाव करने के आखिरी समय में घरघोड़ा के टेंडा नवापारा सोसाइटी में बड़ी मात्रा में धान की गड़बड़ी करने का मामला सामने आया था। भौतिक सत्यापन में भी यह बात सामने आई थी।सहकारिता विभाग ने बार बार समझाइश के बाद भी  सोसाइटियों ने धान या राशि सरकारी खाते में जमा नहीं कराई। इसके बाद अब टेंडा नवापारा समिति के प्रबंधन सहित सभी कर्मचारी पर घरघोड़ा थाने में धोखाधड़ी का एफआईआर दर्ज किया गया हैं आपको बता दे रायगढ़ में धान सोसाइटियों में घपले का मामला विधानसभा सत्र में उठा था।

बताया जाता हैं कि इन सोसाइटियों में जो धान आया था,उसे राइस मिलर को मिलिंग के लिए जाना था, लेकिन खरीदी केन्द्र के प्रबंधक ने उसे खुद ही बेच दिया है, और खुद ही वह राशि हजम कर ली है।  टेंडनवापारा के सोसाइटी में 7 हजार 159 क्विंटल धान नहीं मिला था,यहां पर भी 2 करोड़ 22 लाख रूपए और 5 लाख 70 हज़ार रु के बारदाना की गड़बड़ी करने का मामला सामने आया था, पिछले दो माह से सहकारिता विभाग घपले करने वाले सोसाइटियों को मनाने बुझाने में लगे हुए थे कि वह धान को जमा करा दे या उतना पैसा जमा करा ले, लेकिन सोसाइटी प्रबंधक नहीं माने। इसके बाद अब अपराधिक मामला दर्ज किया गया है आपको बता दें मामले में  टेंडा नवापारा सोसाइटी प्रबंधक,फंड प्रभारी,बारदाना प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर और भृत्य पर धारा 316(5),318(4)और 3(5) BNS 2023 के तहत FIR दर्ज किया गया है