रायगढ़ में फिर हुआ बस हादसा: बस पलटी, एजेंट की मौत:8 घायल,अस्पताल में भर्ती

रायगढ़ जिला में आज फिर से एक बस दुर्घटना घटित हो गई। जिसमें ट्रक के चालक ने बस को ठोकर मार दिया। इससे बस पलट गई और उसमें सवार बस एजेंट की मौत हो गई। वहीं 7-8 यात्रियों को चोट आयी। जिन्हें खरसिया के सिविल अस्पताल ईलाज के लिए ले जाया गया। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है।मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह तकरीबन 10 बजे के लगभग खरसिया से छाल की ओर जाने वाली सदभावना बस अपने निर्धारित समय पर गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुई।

तभी बस जब चोढ़ा चौक के पास पहुंची, तो बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बस को जबरदस्त ढंग से ठोकर मार दिया। इससे बस पलट गई और बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।इसके बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और यात्रियों का बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। जहां बताया जा रहा है कि इस हादसे में बस एजेंट खरसिया हमालपारा का रहने वाला बबूल गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि बबलू का पैर बस के नीचे दब गया। इसके अलावा महिला समेत 7-8 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल बस से बाहर निकाला गया और सभी घायलों को खरसिया के सिविल अस्पताल ले जा गया।जहां से बबलू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायगढ़ रिफर कर दिया। जहां रायगढ़ लाते समय रास्ते में उसकी मौत होन बताया जा रहा है

इस संबंध में खरसिया थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि खरसिया से पत्थलगांव की ओर बस जा रही थी। तभी चोढ़ा चौक पर यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा गया।जहां खरसिया से रायगढ़ रिफर किए गए एक घायल की मौत रास्ते में हो गई। तकरीबन 8 यात्री घायल हैं और अभी नाम पता की जानकारी लेते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है।