घरघोड़ा जनपद क्षेत्र क्रमांक 10 में जबरदस्त बढ़त
घरघोड़ा जनपद चुनाव में क्षेत्र क्रमांक 10 से ब्लैकबोर्ड छाप प्रत्याशी मलिक राम राठिया के प्रति मतदाताओं का झुकाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्रचार के दौरान लोगों की भारी भीड़ और उनका उत्साह मलिक राम के पक्ष में माहौल बना रहा है।मलिक राम के चुनावी जनसंपर्क को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, जिससे उनके विरोधी प्रत्याशियों की चिंताएँ बढ़ गई हैं।स्थानीय लोगों का मानना है कि मलिक राम लंबे समय से जनता के बीच सक्रिय रहे हैं और उनकी छवि एक कर्मठ और जमीनी नेता की बनी हुई है। उनके प्रति जनता की इस निष्ठा ने चुनावी माहौल को अपने पक्ष में मोड़ दिया है।

जनपद चुनाव में क्षेत्र क्रमांक 10 में विपाक्षी प्रत्याशी अब तक टक्कर देने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। हालांकि,विपाक्षी प्रत्याशी कार्यकर्ता लगातार घर-घर संपर्क कर रहे हैं और मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक वे मलिक राम के मजबूत समर्थन को चुनौती देने में सफल नहीं दिख रहे।अगर अगले कुछ दिनों तक यही माहौल बना रहता है, तो मलिक राम की स्थिति और मजबूत हो सकती है, जिससे विपाक्षी प्रत्याशी के लिए वापसी करना मुश्किल हो जाएगा।
क्या यह समर्थन वोटों में बदलेगा ??
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह जबरदस्त जनसमर्थन मतदान के दिन वोटों में तब्दील होगा? अगर मतदाता उसी जोश के साथ मतदान करते हैं, तो मलिक राम राठिया को निर्णायक बढ़त मिल सकती है।
विपाक्षी प्रत्याशियों के लिए अब स्थिति चुनौतीपूर्ण होती जा रही है। यदि वे मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं अपनाते, तो मलिक राम को रोक पाना बेहद कठिन हो सकता है। अब देखना होगा कि चुनावी समीकरण अंतिम समय में क्या मोड़ लेते हैं और जनता का यह रुझान मतदान के दिन किस रूप में नजर आता है।





