घरघोडा में बनाए गए 15 मतदान केंद्र

मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने मतदान दल हुए रवाना

11 फरवरी को प्रात: 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार जिले के नगरीय निकायों में 11 फरवरी 2025 को मतदान होना है। जिसके लिए आज मतदान दल अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए।  रायगढ़ जिले के 7 नगरीय निकायों में 11 फरवरी 2025 को प्रात: 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न होना है। जिसके लिए मतदान दल आज स्ट्रांग पहुंच कर मतदान सामग्री प्राप्त करने पश्चात आज अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मतदान के लिए घरघोडा नगर पंचायत में 15 मतदान केंद्र बनाए है। मतदान केंद्रों में ईवीएम के माध्यम से नगरीय निकायों में मतदान संपन्न होगा। 

घरघोड़ा नगर पंचायत अंतर्गत 15 वार्डों में 7 हजार 136 मतदाता

नगर पंचायत घरघोड़ा अंतर्गत सभी 15 वार्ड में कुल मतदाता 7 हजार 136 है, जिसमें पुरूष-3 हजार 441, महिला-3 हजार 695 है।