पुलिस हिरासत में आरोपी,आपसी रंजिश में चाचा बना भतीजे का कातिल
घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुर्मीभौना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद के चलते चाचा ने ही अपने भतीजे की जान ले ली। बताया जा रहा है कि आरोपी मंगलू राठिया ने डंडे से बेरहमी से पिटाई कर अपने ही भतीजे पवन राठिया (रोजगार सहायक) को मौत के घाट उतार दिया। गंभीर हालत में पवन को पहले घरघोड़ा अस्पताल और फिर रायगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस की जांच जारी, हिरासत में आरोपी
इस दर्दनाक हत्या के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के जानकारी लेने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मंगलू राठिया को हिरासत में ले लिया है।
थाना प्रभारी घरघोड़ा गौरव साहू- मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जा रही है आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है जांच की जा रही है जांच के बाद ही कुछ बता पाऊंगा





