छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने NH-130 पर कार सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में 5 दोस्तों की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि 4 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं एक युवक अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती है। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र के गुमगा का है।मिली जानकारी के मुताबिक सभी युवक रायपुर के रहने वाले थे।वह शनिवार शाम को घर से जगदलपुर घूमने जाना बताकर निकलेथे, लेकिन अचानक मैनपाट जाने का प्लान बना लिए। अंबिकापुर पहुंचने से करीब 60 किलोमीटर पहले सुबह 5 बजे हादसे का शिकार हो गए। कार को कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला गया।
सभी एयरबैग खुल गए, फिर भी नहीं बची जान बताया जा रहा है कि नेशनल हाइवे पर घना कोहरा भी छाया हुआ था। कोहरे के कारण कार चालक सामने से आ रहे ट्रक को देख नहीं पाया, जिसके चलते हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार के सभी एयरबैग खुल गए, लेकिन चार की जान नहीं बच सकी।





