रायगढ़। काम करने के लिए घर से निकले एक श्रमिक की आज सुबह नाली में लाश मिली है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ जिला के ग्राम बोईरडीह निवासी भुवनेश्वर साहू पिता जीतरात साहू (45 वर्ष) विगत कई साल से रायगढ़ के पंजरीप्लांट मोहल्ले में किराए के मकान लेकर अपने परिवार के साथ रहता था, साथ ही रोजी-मजदूरी का काम करता था । ऐसे में 6 जून को सुबह 7 बजे काम करने के लिए घर से निकला,लेकिन शाम को वापस नहीं आया, ऐसे में जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला, ऐसे में शनिवार को सुबह उसकी पत्नी आसपास के लोगों पूछताछ कर रही थी, तभी एक पेपर बांटने वाला युवक ने बताया कि पंजरीप्लांट के पास नाला में एक व्यक्ति पड़ा है।जिससे जाकर देखे तो वह भुवनेश्वर था, जिससे उसे नाली से निकालकर जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों के सौंप दिया है।वहीं पुलिस का कहना था कि उक्त मृतक शराब पीने का आदी थ, ऐसे में हो सकता है नशे में होने के कारण नाली में मुंह के बल गिर गया होगा और उठ नहीं पाया होगा, जिससे उसकी मौत हुई होगी, हालांकि अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
News Update
-
घरघोड़ा में सौहार्द की मिसाल: अम्बेडकर जयंती पर मुस्लिम युवाओं ने किया स्वागत
-
महिला पर लोहे के हसिया से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
-
हाथियों की लगातार मौत पर युवा कांग्रेस का आक्रोश, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
-
घरघोड़ा में गैस बुकिंग ठप, सर्वर खराबी से लोग परेशान… एजेंसी से बैरंग लौट रहे उपभोक्ता
-
घरघोड़ा:नावापारा टेण्डा में मकान और राशन दुकान चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार





