वन नेशन वन कार्ड के अनुसार प्रत्येक लाभार्थी का राशनकार्ड में ईकेवाईसी कराना अनिवार्य है। इसमें लिए पिछले डेढ़ साल से शासन ई-केवाईसी के लिए कई बार अंतिम तारीख में संशोधन कर समय बढ़ाया, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सके।इसके बावजूद रायगढ़ जिले में करीब 80 हजार लोगों ने अब तक ईकेवाईसी नहीं कराई है। अब विभाग ऐसे लोगों की जानकारी एकत्र कर नाम काटने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे पहले लाभार्थी संबंधित पीडीएस दुकान में जाकर ईकेवाईसी करा लें। नहीं तो आने वाला साल से खाद्य सामग्री मिलनी बंद हो जाएगी। ईकेवाईसी के मामले में रायगढ़ पूरे प्रदेश में 92 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं अभी भी 8 प्रतिशत ऐसे कार्डधारी हैं, जिन्होंने अपना ईकेवाईसी नहीं कराया है। अंतिम मौका 30 नवंबर दिया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में ईकेवाईसी नहीं कराई। इसकी वजह से अब तक 31 दिसंबर तक समय दिए जाने की बात कही जा रही है।जिला सहित पूरे प्रदेश में चावल देने की योजना काफी समय से चली आ रही है और इस योजना का लाभ लगभग प्रत्येक हितग्राही उठा रहे हैं। राशन कार्ड के लिए सरकार नए-नए नियम लागू करते जा रही है। ई-केवाईसी को लेकर शासन ने अब आखरी मौका ही हितग्राहियों को दिया है। यानि किसी भी हाल में 31 दिसंबर तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो राशन कार्ड रद्द हो जाएंगे। साथ ही पुराने राशन कार्ड से उपभोक्ता राशन नहीं ले पाएंगे। शासन के बदलने के बाद राशन ईकेवाईसी के साथ नवीनीकरण का शुरू हुआ। 25 जनवरी से मोबाइल एप व पीडीएस दुकानों में नवीनीकरण शुरू हो गया। इधर ईकेवाईसी कराने के बाद भी कई लोगों का नाम नहीं जुड़ा है। जिसे वार्ड के लोग पार्षद से शिकायत कर रहे हैं। 31 अक्टूबर से नवीनीकरण बंद हो कर दिया गया है। अधिकांश लोगों ने स्वयं पीडीएस दुकानों में जाकर नवीनीकरण करा लिया है।सवा तीन लाख राशन कार्ड 10 लाख से अधिक सदस्य खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार डेढ़ साल से शासन के निर्देशानुसार ईकेवाईसी की प्रक्रिया चल रही है। जिले में कुल राशनकार्ड सवा तीन लाख के करीब है। इसमें 10 लाख 35 हजार 316 सदस्य हैं। इसमें 9 लाख 55 हजार 392 लोगों ने ईकेवाईसी करा ली है। इसमें अभी भी करीब 79 हजार 924 लोगों ने ईकेवाईसी नहीं कराई है। इसके लिए कई बार समय बढ़ाया, लेकिन कुछ खास परिवर्तन नहीं हुआ। अब विभाग ने नाम काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब ईकेवाईसी नहीं कराने वालों को राशन लेने में परेशानी हो सकती है।ई-केवाईसी नहीं कराने वालों के कटेंगे नाम ^जिला खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह ने बताया कि अन्य जिलों में तुलना में रायगढ़ ईकेवायसी कराने के मामले में दूसरे नंबर पर है। अभी भी 7 प्रतिशत लोगों ने ईकेवाईसी नहीं कराई है। ऐसे लोगों के नाम काटने की प्रक्रिया चल रही है।
News Update
-
घरघोड़ा में सौहार्द की मिसाल: अम्बेडकर जयंती पर मुस्लिम युवाओं ने किया स्वागत
-
महिला पर लोहे के हसिया से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
-
हाथियों की लगातार मौत पर युवा कांग्रेस का आक्रोश, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
-
घरघोड़ा में गैस बुकिंग ठप, सर्वर खराबी से लोग परेशान… एजेंसी से बैरंग लौट रहे उपभोक्ता
-
घरघोड़ा:नावापारा टेण्डा में मकान और राशन दुकान चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार





