रायगढ़ बीजेपी जनवरी में ही घोषित करेगी निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के नाम

निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई। मंगलवार को पूरे दिन जिला भाजपा कार्यालय में दावेदारों की होड़ लगी रही । चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी विकास महतो, वित्त मंत्री ओपी चौधरी उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर दावेदारों के चयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

बीजेपी जिला प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि 23 जनवरी तक पार्षदों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। यदि किसी नामों में विवाद की स्थिति रहेगी तो उसे जिला स्तर के प्रदेश पदाधिकारी बैठकर उस पर फैसला लेंगे, जहां विवाद की स्थिति नहीं है वहां पर ब्लॉक स्तर से जो नाम आएगा, उसे जिला से ही नाम घोषित कर दिया जाएगा। संभाग स्तरीय कमेटी की बैठक होने के बाद ही फिर प्रदेश स्तर की कमेटी की बैठक होगा,वहां पर जो नाम तय होंगे वही फाइनल होगा ।मंगलवार को जब महतो बैठक लेने के लिए पहुंचे तो वहां पर दावेदारों की भीड़ लग गई, कई दावेदार अप्रोच लगाकर आवेदन देने पहुंचे। मंत्री ओपी के साथ भी ऐसा ही हुआ, चौधरी ने ऐसे नेताओं को कहा कि वह मंडल अध्यक्षों के पास आवेदन करे । कार्यक्रम में मंत्री ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया,देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, दिग्गज नेता उमेश अग्रवाल,विवेरंजन सिन्हा, रत्थू गुप्ता, सतीश गुरुपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावार,बेहरा, कमल गर्ग, सुभाष पाण्डेय,विकास केडिया सहित अन्य नेता मौजूद थे

 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी विकास महतो ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरे चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि गांव के पंच से लेकर नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सांसद तक बीजेपी के प्रत्याशी जीत हो, इस दिशा में काम करना है। इस दौरान महतो ने कुछ सुझाव भी मांगे।प्रदेश नेतृत्व से मिले कार्य योजना एवं कार्यक्रमों को लेकर विस्तार पूर्वक बातें रखी है। उन्होंने कहा कि टिकट की चाह तो कई लोगों की रहती है, लेकिन चुनाव में टिकट सिर्फ एक को ही मिलता है। ऐसे में किसी को भी असंतुष्ट नहीं होना है काम अधिकृत प्रत्याशी के लिए करना है ।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला चुनाव कार्यकताओं का चुनाव है सभी को साथ मिलकर चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर यह चुनाव लड़ेंगे। भाजपा नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर तैयारी पूरी कर ली है।

अंतिम सप्ताह तक नामों की घोषणा नगर निगम के महापौर, पालिकाओं के अध्यक्ष, नगर पंचायतों के अध्यक्ष और पार्षदों के लिए उम्मीदवारों का चयन जनवरी के अंत तक नामों की पूरा करके इनका ऐलान भी कर दिया जाएगा। जहां महापौर प्रत्याशी का चयन प्रदेश चयन समिति करेगी, वहीं पालिका अध्यक्ष प्रत्याशियों का चयन संभागीय समिति प्रदेश समिति के अनुमोदन के बाद करेगी

18 जनवरी तक जमा कराए आवेदन

दावेदार 18 जनवरी तक मंडल स्तर पर अपना आवेदन जमा कर सकेंगे जिसके बाद मंडल अध्यक्षों द्वारा प्राप्त दावेदारों के आवेदनों की सूची को जिला भाजपा कार्यालय में जमा कराएंगे। जहां से जिला भाजपा कार्यालय द्वारा 20 जनवरी तक सूची को यदि जरूरत पड़ी तो संभाग स्तर पर भेजेंगे, इसके बाद सूची प्रदेश स्तर पर भेजी जाएगी। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि प्रत्याशियों की घोषणा 23 जनवरी तक हो सकती है। वहीं आचार संहिता की घोषणा 18 जनवरी के बाद लग जाने की बात कही जा रही है।